Friday, March 27, 2020

CGPSC Recruitment 2020: असिस्टेंट जिओ-हाइड्रोलॉजिस्ट, असिस्टेंट जिओ-फिजिक्स, असिस्टेंट जियो-केमिस्ट की भर्तियां

CGPSC Recruitment 2020: असिस्टेंट जिओ-हाइड्रोलॉजिस्ट, असिस्टेंट जिओ-फिजिक्स, असिस्टेंट जियो-केमिस्ट की भर्तियां


CGPSC Recruitment : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट जियो-हाइड्रोलॉजिस्ट और असिस्टेंट जियो-फिजिक्स/केमिस्ट परीक्षा-2020 के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके जरिए सात पदों पर भर्तियां होंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2020 तक चलेगी। योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को प्राप्त होगा। अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में माना जाएगा।

 Posts

सिस्टेंट जियो-हाइड्रोलॉजिस्ट, पद : 05 (अनारक्षित : 02)

योग्यता :
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से जियोलॉजी में मास्टर डिग्री हो।
असिस्टेंट जियो-फिजिक्स, पद : 01 (अनारक्षित)
योग्यता :
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से जियो-फिजिक्स में पीजी डिग्री प्राप्त हो।

असिस्टेंट जियो-केमिस्ट, पद : 01 (अनारक्षित)

योग्यता :
केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
वेतनमान :
15,600 रुपये से 39,100 रुपये। ग्रेड पे 5400 रुपये।
प्रोबेशन पीरियड : दो साल
आयु सीमा 
  • अन्य राज्यों के आवेदकों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष। छत्तीसगढ़ के सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
  • छत्तीसगढ़ के आरक्षित वर्ग को राज्यों सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
  • आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2020 के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
  • योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
लिखित परीक्षा का प्रारूप
  • इसमें एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें दो भाग होंगे। कुल 150 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 300 अंक निर्धारित होंगे। प्रश्नों का स्वरूप  बहुविकल्पीय होगा।
  • पहले भाग में सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न होंगे। वहीं दूसरे भाग में पद से संबंधित विषय के 100 सवाल होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए दो अंक निर्धारित हैं। सभी प्रश्नों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा।
  • गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी।  प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
  • इस परीक्षा को पास करने के लिए सामान्य वर्ग को न्यूनतम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे, तभी उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  • साक्षात्कार
    –  यह कुल 30 अंकों का होगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
आवेदन शुल्क
  • सामान्य, ओबीसी वर्ग और अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये
  • छत्तीसगढ़ के  एससी/एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और दिव्यागों के लिए 300 रुपये।
  • शुल्क का भुगतान डेबिट / क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
  • सूचना : 19 अप्रैल के बाद फॉर्म में त्रुटि सुधार किया जा सकता है। इसके लिए अलग से शुल्क देना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
  • वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर दाईं ओर दिए गए लेटेस्ट सेक्शन में ‘एडवर्टाइजमेंट’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां आपको क्रम संख्या-03 पर ADVERTISEMENT FOR ASSISTANT GEO-HYDROLOGIST, ASSISTANT GEO-PHYSICS, ASSISTANT GEO-CHEMIST-2020 लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन डाउनलोड हो जाएगा। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।  इसके बाद होमपेज पर वापस आएं। अब यहां दाईं ओर दिए गए ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब खुलने वाले नए वेबपेज पर आपको ‘आवेदित पद’ का लिंक नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।  इसके बाद ‘क्लिक हियर टू रजिस्टर…’ लिंक पर क्लिक करें। इस तरह रजिस्ट्रेशन वेबपेज खुल जाएगा।
  • अब इसमें मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां दर्ज करें। फॉर्म में मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अवश्य लिखें। फिर डिक्लेरेशन को पढ़े। अब ‘आई एग्री’ पर टिक मार्क कर ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको ई-मेल पर रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। इसे संभालकर रखें। अब आप इस आईडी और पासवर्ड की सहायता से आवेदन फॉर्म भरने की सभी प्रक्रियाओं पूरी करें।
  • फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारियां, योग्यता और पता संबंधी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें।  अपनी पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें।

CGPSC Notification 2020 & 

Download Now

CGPSC Recruitment 2020 Important Links

Apply Online

CGPSC Previous Year Question Papers

Previous Year Question Paper : पेपर 1 – सामान्य अध्ययन

Previous Year Question Paper : पेपर 2 – योग्यता परीक्षा (CSAT)

Follow my blog with Bloglovin

Tuesday, March 3, 2020

Bihar Jobs in Govt 2020 - The Complete Guide

Bihar Jobs in Govt 2020

Bihar Jobs in Govt will provide complete guide on how to apply bihar job online and check sarkari jobs in bihar on contract basis . Preparing aspirants can also check for govt jobs in bihar for 12th pass and teacher vacancy in bihar. Pratiyogita Kosh not only provide information about bihar jobs in govt but also help aspirants looking for private jobs in bihar.